24 घंटे में 1.15 लाख कोरोना टेस्‍ट, 66 सौ के पार नए मरीज, जानें भारत और दुनिया का हाल

24 घंटे में 1.15 लाख कोरोना टेस्‍ट, 66 सौ के पार नए मरीज, जानें भारत और दुनिया का हाल

सुमन कुमार

देश में जिस तेज गति से कोरोना की जांच होने लगी है उसी गति से देश में नए मरीज भी सामने आने लगे हैं। शुक्रवार से शनिवार के बीच देश में एक लाख 15 हजार 364 सैंपलों की जांच हुई और इसमें 6654 नए मरीज सामने आए। इसका अर्थ ये है कि कुल टेस्‍ट में 5.3 प्रतिशत मरीज कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। शुक्रवार को यही आंकड़ा 5.1 प्रतिशत पर था। पिछले एक सप्‍ताह से नए मरीजों और कुल टेस्‍ट के बीच कमोबेस यही अनुपात बना हुआ है। हालांकि इस दौरान ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या लगातार बढ़ती जा रही है।

सबसे पहले अच्‍छी खबर

पहली अच्छी खबर ये है कि कोरोना से ठीक होने की दर बढ़कर 41.39 प्रतिशत पहुंच गई है। दूसरी अच्‍छी खबर ये है कि पिछले पांच दिनों से देश में टेस्‍ट की दर एक लाख प्रतिदिन से ऊपर बनी हुई है। इस बारे में हम आलेख में आगे जानकारी देंगे।

देश में क्‍या है मरीजों की स्थिति

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार शनिवार सुबह तक भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 69597 पर पहुंच गई है। अभी तक 51783 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 3720 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना के कुल कन्‍‍‍‍‍फर्म 125101 मामले हो गए हैं। कुल मरीजों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं।

आंकड़ों में देखें पिछले 24 घंटे का हाल

पिछले 24 घंटे के आंकड़े देखें तो देश भर में कोविड19 के 6654 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में 3250 और मरीज कोरोना मुक्‍त घोषित किए गए हैं। इसी अवधि में 137 और मरीजों की कोरोना की वजह से मौत हो गई है। इससे पहले शुक्रवार को पूरे देश में 6088  नए मरीज सामने आए थे।

देश में कितने टेस्‍ट

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के एक लाख 15 हजार 364 टेस्‍ट हुए हैं। शुक्रवार की सुबह तक देश में कुल 27 लाख 19 हजार 434 टेस्‍ट हुए थे मगर शनिवार की सुबह तक ये आंकड़ा 28 लाख 34 हजार 798 पर पहुंच गया। शनिवार रात तक के आंकड़ों के अनुसार कुल टेस्‍ट की संख्‍या 29 लाख के पार पहुंच गई है।

दुनिया के मुकाबले भारत का हाल

शुक्रवार की रात तक पूरी दुनिया में कोरोना के 53 लाख 69 हजार 065 मरीज थे जिसमें से 22 लाख 24 हजार 002 ठीक हो चुके थे और 3 लाख 42 हजार 396 लोग कोरोना के कारण मौत के आगोश में जा चुके थे। अगर इन आंकड़ों से भारत के आंकड़े मिलाएं तो पूरी दुनिया के कुल मरीजों का करीब 2.33 प्रतिशत मरीज भारत में हैं और पूरी दुनिया के ठीक हो चुके मरीजों में से 2.3 फीसदी भारत के मरीज हैं। मौत के मामले में भारत का आंकड़ा पूरी दुनिया से बेहतर है और पूरी दुनिया में हुई मौतों में से सिर्फ 1 प्रतिशत मौतें भारत में हुई हैं।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

कहां हो रही है ज्‍यादा मौत

शुक्रवार और शनिवार के बीच देश में कोरोना की वजह से जो 137 मौतें रिपोर्ट हुई हैं उसमें से 126 मौतें सिर्फ चार राज्‍यों में हुई हैं। देश में कोरोना से सबसे प्रभावित राज्‍य महाराष्‍ट्र में सबसे अधिक 63 लोगों की मौत कोरोना के कारण हो गई है। इसके बाद गुजरात में 29 मौतों की खबर है। अन्‍य राज्‍यों में दिल्‍ली में 14, उत्‍तर प्रदेश में 14, बंगाल में 6, तमिलनाडु में 4, राजस्‍थान में 2, मध्‍य प्रदेश में 2, आंध्र में 2 और हरियाणा में 1 मौत की सूचना है।

राज्‍यों का हाल

शनिवार को सामने आए 6654 नए मरीजों में से 6161 नए मरीज देश के 13 राज्‍यों में सिमटे हुए हैं। वैसे 1899 नए मरीजों की पुष्टि अभी राज्‍यों से होनी है। शनिवार को महाराष्‍ट्र में 2940, तमिलनाडु में 786, दिल्‍ली में 660, गुजरात में 363, राजस्‍थान में 267, उत्‍तर प्रदेश में 220, बिहार में 195, मध्‍य प्रदेश में 189, कर्नाटक में 138, बंगाल में 135, ओडिशा में 86, आंध्र में 64, तेलंगाना में 62 और असम में 56 नए मामले सामने आए हैं।

 

राज्य

कुल मामले

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

2709

1763

55

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

33

33

0

अरुणाचल प्रदेश

1

1

0

असम

259

54

4

बिहार

2177

629

11

चंडीगढ़ 

218

178

3

छत्तीसगढ़

172

62

0

दादर नगर हवेली

1

0

0

दिल्ली

12319

5897

208

गोवा

54

16

0

गुजरात 

13268

5880

802

हरियाणा

1067

706

16

हिमाचल प्रदेश 

168

59

3

जम्मू एंड कश्मीर 

1489

720

20

झारखंड

308

136

3

कर्नाटक

1743

597

41

केरल

732

512

4

लद्दाख

44

43

0

मध्य प्रदेश 

6170

3089

272

महाराष्ट्र 

44582

12583

1517

मणिपुर

26

2

0

मेघालय

14

12

1

मिजोरम

1

1

0

ओडिशा

1189

436

7

पुडुचेरी

26

10

0#

पंजाब

2029

1847

39

राजस्थान

6494

3680

153

तमिलनाडु

14753

7128

98

तेलांगना

1761

1043

45

त्रिपुरा

175

152

0

उत्तराखंड

153

56

1

उत्तर प्रदेश 

5735

3238

152

वेस्ट बंगाल

3332

1221

265

राज्यों को पुन: सौंपे जा रहे मामले

1899

 

 

भारत में कुल मामले

125101

51784

3720

 

इसे भी पढ़ें 

ब्रिटेन में 10 हजार लोगों पर होगा कोरोना की वैक्सीन का परीक्षण

जानिए अलग-अलग डेयरी प्रोडक्ट शरीर को क्या-क्या फायदा देते हैं?

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।